Ravi C Suvasiya
Pichli Seat
पिछली सीट
काली-पीली टैक्सी की पिछली सीट पर कोई हमेशा किराया बाक़ी रखकर उतरता है।
दस साल, तीन हज़ार छह सौ पचास रातें। राघव की टैक्सी ने शहर की हर रात देखी है, पर उसने ख़ुद कभी पिछली सीट पर क़दम नहीं रखा।
फिर एक रात उस फटे लेदर पर एक धब्बा उभर आता है, जो सूखता ही नहीं। चाबियों के गुच्छे में एक पायल जुड़ जाती है। सीढ़ियों पर उसके पीछे छन... छन... की आवाज़ चलने लगती है। मीटर की लाल स्क्रीन पर अब किराया नहीं, कुछ और गिना जा रहा है: राघव की बची हुई धड़कनें।
टैक्सी बेचकर वह भाग निकलना चाहता है, पर गाड़ी उसे जाने नहीं देती। वह उसे साकेत की उस पुरानी गली तक खींच लाती है, जहाँ दस साल पहले एक कोहरे वाली रात उसने किसी को ठोका था और रुका नहीं था। उसने तब ख़ुद से कहा था कि वह कुत्ता होगा।…